August 25, 2026
Patna , Bihar
Bihar Entertaiment Movie Trending

Bihar News : पटना से पाकिस्तान-2 का टीज़र जारी, नए अवतार में दिखे निरहुआ; फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज

Teaser for Patna Se Pakistan-2 released Bhojpuri film Dinesh Lal Yadav Nirahua film Bihar News state hunt
‘निरहुआ’ की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीज़र जारी।

भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीज़र जारी कर दिया गया है। यह फ़िल्म वर्ष 2015 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का सीक्वल है। निर्माता प्रेम राय और निर्देशक अनंजय रघुराज के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म के टीज़र में देशभक्ति, उच्च-स्तरीय एक्शन और एक नया सिनेमाई अंदाज़ देखने को मिल रहा है।

फिल्म के किरदार में  दिनेशलाल निरहुआ

टीज़र की मुख्य विशेषताएँ
टीज़र में निरहुआ लंबे बाल और दाढ़ी के साथ एक भिन्न तथा आक्रामक अवतार में नज़र आ रहे हैं। फिल्म को लेकर निर्माताओं का दावा है कि पहले भाग की सफलता के बाद, इसके दूसरे भाग को अधिक बजट, आधुनिक तकनीक और भव्य एक्शन दृश्यों के साथ निर्मित किया गया है। इस फ़िल्म में निरहुआ के अतिरिक्त सेजल साहू, सपना चौहान, मीर सरवर, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, संजय पांडेय और अमित शुक्ला जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का दृश्य

फ़िल्म पहले भाग से भी भव्य होगी
फ़िल्म के प्रदर्शन और प्रतिक्रिया को लेकर अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने बताया कि यह फ़िल्म मेरे लिए बेहद ख़ास है। इसमें दर्शकों को ज़बरदस्त मनोरंजन के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम की भावना भी देखने को मिलेगी। पहले भाग की तुलना में इसे काफ़ी बड़े स्तर पर बनाया गया है। वहीं फिल्म के निर्माता प्रेम राय का कहना है कि हमने फ़िल्म की पटकथा, तकनीक और एक्शन पर विशेष ध्यान दिया है ताकि दर्शकों को एक उत्कृष्ट सिनेमाई अनुभव मिल सके। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीज़र को मिली प्रतिक्रिया अत्यंत उत्साहजनक है।


फ़िल्म को लेकर चर्चाएँ तेज़
निर्देशक अनंजय रघुराज ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर जारी टीज़र को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है और शीघ्र ही फ़िल्म का आधिकारिक ट्रेलर भी जारी किया जाएगा। टीज़र के आते ही सोशल मीडिया और भोजपुरी सिनेमा जगत में फ़िल्म को लेकर चर्चाएँ तेज़ हो गई हैं।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field