बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर आईएस अधिकारियों और बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल के तहत जिला परिषद, नगर निगम, अनुमंडल, निदेशालय और विभागीय स्तरों पर व्यापक बदलाव किए गए हैं। बिहार सरकार का मानना है कि ऐसा करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक तंत्र को गति देना और विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाना है।
2024 बैच के युवा अफसरों को कमान
इस तबादला सूची का सबसे महत्वपूर्ण पहलू 2024 बैच के युवा IAS अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन अधिकारियों को विभिन्न अनुमंडलों में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। फील्ड पोस्टिंग के तहत इन अधिकारियों को पटना ग्रामीण कजे साथ-साथ समस्तीपुर, सासाराम, गया, कटिहार, मधेपुरा, बाढ़, अररिया, पूर्णिया, मुंगेर और मोतिहारी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में तैनाती की गई है।
मजिस्ट्रेट की शक्तियां
नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 14 के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां दी गई हैं। अब इन युवा अफसरों पर कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रशासन और जनसेवा की सीधी जिम्मेदारी होगी।
जिला और नगर निकायों में प्रमुख नियुक्तियां
जिला स्तर पर विकास योजनाओं और शहरी निकायों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
- श्रेया श्री (IAS 2022): उप विकास आयुक्त (DDC)-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, खगड़िया।
- गरिमा लोहिया (IAS 2023): नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम।
- अनिरुद्ध पाण्डेय: नगर आयुक्त, पूर्णिया नगर निगम।
- तुषार कुमार: उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, मधुबनी।
- आकांक्षा आनंद: उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, रोहतास (सासाराम)।
- प्रद्युम्न सिंह यादव: निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय (उद्योग विभाग, पटना)।
- अंजली शर्मा: संयुक्त निदेशक, समाज कल्याण विभाग।
अन्य जिला परिषदें: रोहित कुमार को बेगूसराय, विजय कुमारी चौधरी को जहानाबाद और डॉ. कुँवर मेहरी को कटिहार जिला परिषद का DDC बनाया गया है।
कृष्ण गुप्ता: सह-महानिरीक्षक (परिवहन तथा निबंधन, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग)।
यह खबर भी पढ़ें- Bihar : नगर पंचायत पार्षद के बेटे पर गंभीर आरोप, उठा ले गई NIA की टीम https://statehunt.in/nia-team-arrested-nagar-panchayat-councilors-son-charges-of-arms-smuggling-saran-bihar-police-bihar-news-state-hunt-digital/

Leave feedback about this