August 25, 2026
Patna , Bihar
Bihar Crime

Bihar News : पटना में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Shopkeeper shot dead murder case Patna Bihar police Bihar News state hunt News
हत्या

राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दीघा थाना क्षेत्र के गेट नंबर 95 के पास की है। मृतक की पहचान सुरेंद्र साहू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया की फायरिंग करने वाले बाइक सवार थे।

बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेंद्र साहू अपनी दुकान पर गैस रिफिलिंग का काम कर रहे थे। उसी दौरान मोटरसाइकिल से आए बदमाशों ने उन पर अचानक अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस हमले में एक गोली सुरेंद्र के पेट में लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल सुरेंद्र साहू को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी स्थिति बिगड़ती गई और अंततः उनकी मौत हो गई।

ज़मीन और पारिवारिक विवाद की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल  की टीम को बुलाया है। पुलिस कह रही है कि अपराधियों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के कारणों के संबंध में दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में घटना के पीछे ज़मीनी विवाद या पारिवारिक रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

  • 5 / 5
  • 5 / 5
  • 5 / 5
5
OVERALL

Based on 1 rating

Reviewed by 1 user

    • 4 weeks ago

    बहुत अच्छा

    SchemaEngine AI

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field