राजधानी स्थित अक्षत सेवा सदन में रविवार को सावन उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों और मरीजों के परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लगातार कार्यभार संभाल रहे स्वास्थ्यकर्मियों को तनावमुक्त वातावरण देने और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और हरियाली की छटा
उत्सव के दौरान पारंपरिक हरे परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने ‘आया सावन झूम के’ तथा ‘सावन में मोरनी बन के नाचे’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। अस्पताल के निदेशक डॉ. अमूल्य ने इस पहल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीत-संगीत का उद्देश्य जीवन में सकारात्मकता और आशा लाना है। जब अस्पताल के कर्मचारी तनावमुक्त और प्रसन्न रहेंगे, तभी वे मरीजों की बेहतर देखभाल कर सकेंगे। कर्मियों ने इस आयोजन के लिए निदेशक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दैनिक व्यस्तता के बीच ऐसे अवसर नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
प्रतियोगिता और सम्मान
कार्यक्रम में नृत्य, गायन और वेशभूषा के आधार पर एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेताओं का चयन डॉ. पीयूष कुमार सिन्हा, डॉ. आकृति सुमन, विकाश कुमार, शरद कुमार, आलोक कुमार सिंह और राजेश्वर सिंह पर आधारित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
- सावन क्वीन: मिस गुड़िया
- सावन किंग: नरेश
- प्रथम रनर-अप: ममता
- सेकंड रनर-अप: निक्की
- थर्ड रनर-अप: स्नेहा
- सावन प्रिंसेस: यासमीन
यह खबर भी पढ़ें- Bihar : बिहार प्रशासन में बड़ा फेरबदल, युवा IAS अधिकारियों को मिली पहली पोस्टिंग; DDC और नगर आयुक्त भी बदलेhttps://statehunt.in/transfer-posting-2024-batch-ias-officers-transfer-and-posting-first-postings-ddcs-and-municipal-commissioners-changed-bihar-news-state-hunt-digital/
चुनौतियों के बीच खुशहाली ज़रूरी
समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं महावीर कैंसर संस्थान की निदेशक डॉ. मनीषा सिंह ने सावन को जीवन में नया रंग भरने वाला पर्व बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियों और कठिनाइयों के बावजूद खुश रहने के रास्ते खोजना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रोहित राज, डॉ. मनीष, डॉ. टीपी, डॉ. कोमल, साधना, संजू, शोभा, नूतन, वहीदा, सुधा, सुमन, काजल, संजय, अश्विनी, मुकुल, मुन्ना और संजीव सहित बड़ी संख्या में चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे।

Leave feedback about this