बिहार एसटीएफ और मोतिहारी जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल से जाली नोटों की खेप लाकर देश में खपाने तथा लोगों को फर्जी नोटों के बंडल थमाकर ठगी करने वाले एक अंतर-जिले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान इस गिरोह के 9 सदस्यों को अवैध हथियारों और भारी मात्रा में जाली भारतीय मुद्रा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
भोजपुर के शातिर भी शामिल
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह नेपाल सीमा से जाली नोट लाकर भारतीय बाजार में खपाता है और सादे कागजों के बंडल तैयार कर फर्जी नोटों के नाम पर लोगों से ठगी करता है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पूर्वी चंपारण और भोजपुर जिले के रहने वाले हैं।
भारी मात्रा में फर्जी नोट और हथियार बरामद
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में आरोपियों के पास से लाख मूल्य की जाली भारतीय मुद्रा, सादे कागजों के 1,800 बंडल फर्जी नोट बनाकर ठगी के लिए प्रयुक्त होने वाले सादे कागजों के 1,800 बंडल, एक जिंदा कारतूस के साथ एक देसी कट्टा, 32,500 असली मुद्रा, 3 मोटरसाइकिलें और 8 मोबाइल फोन बरामद हुआ।
आर्म्स एक्ट और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
इस संबंध में मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 498/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न सुसंगत धाराओं और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिक दर्ज की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार सभी 9 आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है ताकि इनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

Leave feedback about this