August 26, 2026
Patna , Bihar
Bihar Lifestyle

Bihar News : पहली तारीख से गैस की कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए किसे मिला फायदा और किसको हुआ नुकसान?

LPG Gas cylinders Price c hanged new rule of Ujjwala Scheme domestic LPG rate Commercial gas rate patna Bihar News state hunt news
एलपीजी गैस

अगस्त महीने की शुरुआत एलपीजी  ग्राहकों के लिए मिली-जुली खबरें लेकर आई है। एक तरफ जहाँ होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ उज्ज्वला योजना के कुछ लाभार्थियों पर महंगाई का बोझ बढ़ने वाला है। तेल कंपनियों ने 1 अगस्त से एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं।

कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, कारोबारियों को बड़ी राहत

19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 192 रुपए तक की भारी कटौती की गई है। लगातार दूसरे महीने दाम घटने से ढाबा, कैटरिंग और होटल चलाने वालों के बजट में सुधार होगा। पटना में इसकी कीमत 3,227 रुपए से घटकर अब 3,018 रुपए हो गई है।

 घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं

आम उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके दाम पहले की तरह ही स्थिर रहेंगे।

उज्ज्वला योजना में कुछ लाभार्थियों को अब नहीं मिलेगी सब्सिडी

उज्ज्वला योजना के कई परिवारों के लिए रसोई का बजट बढ़ने वाला है। सरकार के नए नियमों के तहत सालाना कोटा घटा दिया गया है। पहले जहां साल में 9 सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलती थी, उसे घटाकर पहले 6 और अब सिर्फ 4 सिलेंडर कर दिया गया है।

किसे नहीं मिलेगी सब्सिडी

अगर आपने 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच ही अपने हिस्से के 4 सिलेंडर रिफिल करा लिए हैं, तो अगस्त से आपको ₹300 की सब्सिडी नहीं मिलेगी। ऐसे लाभार्थियों को अब सामान्य ग्राहकों की तरह पूरी कीमत देकर ही सिलेंडर खरीदना होगा।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field