August 27, 2026
Patna , Bihar
Bihar Entertaiment

Bihar News : टीवी की दामिनी का बॉलीवुड में बड़ा धमाका, ‘पब्लिक का हीरो’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी बिहार की ऋषिका सिंह चंदेल

Rishika Singh Chandel play lead role in Public Ka Hero movie Saran Bihar News state hunt Bihar
अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल बॉलीवुड फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ में दिखेंगी।

बिहार के छपरा की होनहार अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल अब बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। छोटे पर्दे के चर्चित धारावाहिक ‘नई सोच’ में ‘दामिनी’ के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाली ऋषिका की आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ बनकर तैयार हो चुकी है।

जारी हुआ फिल्म का पोस्टर और टीज़र

गत 7 अगस्त को फिल्म का आधिकारिक पोस्टर और टीज़र जारी किया गया, जिसके बाद से दर्शकों और सोशल मीडिया पर इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। छपरा जैसे छोटे शहर से निकलकर मुंबई की मायानगरी के मुख्यधारा सिनेमा तक का ऋषिका का यह सफर देश और प्रदेश के हजारों युवा कलाकारों के लिए एक प्रेरणास्रोत है।

पोस्टर और टीज़र से बढ़ी उत्सुकता

फिल्म निर्माताओं द्वारा जारी किए गए पोस्टर और टीज़र को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। टीज़र में ऋषिका के लुक और अभिनय की झलक से साफ है कि वह बड़े पर्दे पर एक बेहद सशक्त और प्रभावशाली भूमिका में नजर आने वाली हैं। ऋषिका के इस नए सफर को लेकर उनके प्रशंसकों में काफी उत्सुकता है।

 ‘दामिनीसे सरितातक का बहुआयामी सफर

ऋषिका का अब तक का अभिनय करियर काफी विविधतापूर्ण रहा है। धारावाहिक नई सोच के  मुख्य पात्र दामिनी के जुझारू और प्रेरणादायक किरदार से ऋषिका ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई और टीवी की दामिनी के रूप में मशहूर हुईं। धारावाहिक ‘लव पंती’ में ‘सरिता’ की नकारात्मक भूमिका निभाकर उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया।सकारात्मक और नकारात्मक, दोनों तरह के किरदारों को सहजता से निभाने की इसी क्षमता ने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोले हैं।

कॉर्पोरेट और विज्ञापन जगत का प्रमुख चेहरा

ऋषिका का दायरा केवल धारावाहिकों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने विज्ञापन जगत में भी अपनी खास पहचान बनाई है। ऋषिका बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए राष्ट्रीय विज्ञापन अभियान का चेहरा बनीं। टाटा कैपिटल जैसी प्रमुख विज्ञापनों में उन्होंने अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई। कमर्शियल विज्ञापनों के इस अनुभव ने उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को और अधिक निखारा है।

दिग्गज कलाकारों से सजी है फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’

प्रसिद्ध निर्माता शारदा त्रिपाठी द्वारा निर्मित इस फिल्म में ऋषिका के साथ बॉलीवुड के कई स्थापित सितारे नजर आएंगे, जिसमें शक्ति कपूर, मिमोह चक्रवर्ती और विशाल त्रिपाठी शामिल हैं। इस फिल्म में शक्ति कपूर एक महत्वपूर्ण और दमदार भूमिका में नजर आएंगे। मिमोह चक्रवर्ती ऋषिका के साथ मुख्य जोड़ी के रूप में नजर आएंगे, जबकि विशाल त्रिपाठी प्रतिभावान अभिनेता विशाल त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में ही नजर आएंगे।

रिलीज़ डेट का इंतजार

फिल्म का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है। पोस्टर और टीज़र जारी होने के बाद अब पूरे मनोरंजन उद्योग की निगाहें इसकी आधिकारिक रिलीज़ डेट पर टिकी हैं। बिहार के छपरा से निकलकर बॉलीवुड की मुख्यधारा में बतौर मुख्य अभिनेत्री कदम रखना ऋषिका की कड़ी मेहनत और प्रतिभा का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ‘पब्लिक का हीरो’ ऋषिका के अभिनय सफर में एक नया और सुनहरा अध्याय जोड़ने के लिए तैयार है।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field