August 27, 2026
Patna , Bihar
Bihar Career Education

Bihar : BPSSC लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,122 पदों के लिए अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, पटना में 10 मुन्नाभाई धराए

Many candidates arrested with Bluetooth devices BPSSC written exam Bihar News Patna News state hunt news Munna Bhai arrested
BPSSC लिखित परीक्षा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधीक्षक अनुदेशक  के पद (विज्ञापन संख्या-05/2026) के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। कुल 122 रिक्तियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में राज्यभर से लगभग 50 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।

15 जिलों में बनाए गए थे 227 केंद्र

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अनुसार, परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रदेश के 15 जिलों में 227 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केवल एक पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की गई।

हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था से कसी गई नकेल

परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, स्वच्छ और कदाचारमुक्त बनाने के लिए आयोग की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर:

  • जैमर और CCTV सर्विलांस की व्यवस्था थी।
  • हॉटलाइन VoIP फोन का इस्तेमाल किया गया।
  • मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ-साथ बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट दर्ज किए गए।

पटना में पकड़ में आए मुन्नाभाई और फर्जी परीक्षार्थी

कड़ी निगरानी के बावजूद पटना के परीक्षा केंद्रों से कदाचार के मामले सामने आए। राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर केंद्र से 8 परीक्षार्थियों और 2 अन्य व्यक्तियों को कदाचार के आरोप में पकड़ा गया। वहीं, पटना के दो अन्य परीक्षा केंद्रों से एक-एक अभ्यर्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ रंगे हाथों दबोचा गया। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने बताया कि इन छिटपुट घटनाओं के अलावा राज्य के किसी भी केंद्र से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली है। परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आयोग ने सभी अभ्यर्थियों, अभिभावकों, केंद्राधीक्षकों तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field