August 27, 2026
Patna , Bihar
Bihar

Bihar News : रास्ते में हुआ भयंकर हादसा; सड़क पर तमाशबीन बने रहे राहगीर; मासूम के साथ दो की चली गई जान

Two died in road accident news NH-80 sabaur Bhagalpur bihar news bihar police state hunt news
सड़क हादसा

सबौर थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के समीप एनएच-80 पर रविवार देर रात हुए बिहार में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और सात महीने की मासूम बच्ची की जान चली गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। घटना भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के समीप एनएच-80 की है। मृतकों की पहचान रेखा दुबे(44) और सात माह की मासूम इराया मिश्रा के रूप में की गई है। इस घटना में 22 वर्षीय रिचा दुबे की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, मायागंज में चल रहा है। वहीं, घटना में शिवांश दुबे और प्रगति दुबे को मामूली चोटें आई हैं।

टक्कर से बचने के प्रयास में पलटा ऑटो

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शिवांश दुबे अपने परिवार के साथ पटना से इंटरसिटी एक्सप्रेस से रविवार रात करीब 10:30 बजे भागलपुर स्टेशन पहुंचे थे। वहां से पूरा परिवार घोघा स्थित अपने घर जाने के लिए ऑटो रिजर्व कर घर के लिए रवाना हुए। जैसे ही ऑटो एनएच-80 पर इंग्लिश गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन से टक्कर की स्थिति बन गई। वाहन से बचने के प्रयास में ऑटो चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ऑटो सड़क किनारे पलट गया।

इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि रेखा दुबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, सात महीने की मासूम इराया के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे तत्काल मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पैर में गंभीर चोट लगने के कारण रिचा दुबे की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।

राहगीरों ने नहीं की मदद

परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के काफी देर बाद तक सड़क से गुजरने वाले किसी राहगीर ने मदद नहीं की। बाद में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे और ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर मायागंज अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जेएलएनएमसीएच भेज दिया।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field