August 27, 2026
Patna , Bihar
Bihar Career Education

Bihar : TRE-4 अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ ख़त्म, बिहार में जल्द होगी 32,388 शिक्षकों की बहाली; BPSC को भेजी गई अधियाचना

CM Samrat Choudhary announced 32,388 TRE-4 teacher vacancies will announced teachers news Bihar news state hunt education news
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी बिहार सरकार नबे दी है। TRE-4 के शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत बिहार में 32,388 पदों पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग  को भेज दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट साझा कर इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है-

खुशखबरी!

बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात।

TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

पदों का विवरण:

  • कक्षा 1–5 : 3,847
  • कक्षा 6–8 : 8,563
  • कक्षा 9–10 : 3,877
  • कक्षा 11–12 : 16,101

कुल पद : 32,388

हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

युवाओं को रोजगार और शिक्षा में सुधार

इस फैसले की जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

लंबे समय से था अधिसूचना का इंतजार

TRE-4 भर्ती को लेकर राज्य के लाखों अभ्यर्थी काफी समय से आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे थे। शिक्षा विभाग द्वारा बीपीएससी को अधियाचना भेजे जाने के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा शेड्यूल से जुड़ी आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा।

दूर होगी शिक्षकों की कमी

बीपीएससी TRE-4 के माध्यम से होने वाली इस बड़े पैमाने की भर्ती से राज्य के सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था सुदृढ़ होगी और शिक्षकों की कमी दूर होगी। इसके साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर उपलब्ध होगा। बिहार सरकार के इस घोषणा से शिक्षक अभ्यर्थियों में ख़ुशी का माहौल बन गया है।

छात्रों की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की इस घोषणा से छात्रों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। इस संबंध में छात्र नेता सौरभ कुमार सिंह ने सीएम को बधाई देते हुए कहा है कि, “TRE_4 यानी चौथे चरण की विज्ञापन को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के तरफ से हरी झंडी मिल गई है! इसके लिए विगत दो वर्षों से इंतजार कर रहे लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद और शुक्रियाl” छात्र नेता सौरभ कुमार सिंह ने आगे कहा कि, “विगत दो वर्षों से लगातार परीक्षा की तैयारी कर रहे और मांग कर रहे आंदोलनकारी छात्रों की मांग है कि TRE_4 की परीक्षा भी पहले की परीक्षा की तरह सिंगल फेज यानी एकल परीक्षा की तरह हो! इसके अलावे सीटों की संख्या 32388 से बढ़ाकर 46, 000 की जाए ताकि पहले से रोस्टर का काम पूरा हो सके l सौरभ कुमार सिंह ने आगे कहा कि, “पूरी बहाली प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाई जाए और डोमिसाइल को और महिला आरक्षण को सही ढंग से लागू किया जाए। इसके लिए शिक्षक अभ्यर्थियों राजा, एमपी यादव, विजय आरव, वैभव, आयुष और अमन कुमार सहित अन्य अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को आभार प्रकट किया है।

छात्र नेता ने बताया मुख्य परीक्षा लेने के पीछे का कारण

छात्र नेता दिलीप कुमार ने भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि TRE_4 की परीक्षा भी पहले की परीक्षा की तरह सिंगल फेज यानी एकल परीक्षा की तरह होनी चाहिए। दूसरी बात यह कि परीक्षा का विज्ञापन जुलाई महीने में ही किए जाएं, समय बर्बाद न करें। छात्र नेता दिलीप कुमार ने आगे कहा कि सरकार का यह मानना है कि TRE_4 की परीक्षा में पीटी के साथ-साथ मुख्य परीक्षा लेने के पीछे का मुख्य कारण पेपर लीक होने से बचना है, लेकिन इस बात की क्या गारंटी है कि प्रश्न पत्र लीक नहीं होगा। इसलिए बेहतर है कि सरकार यह इस तरह का प्रयोग   TRE_5 में करें लेकिन इससे पहले इस बात की घोषणा करें।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field