June 5, 2026
Patna , Bihar
Bihar Politics

Bihar : मुकेश सहनी का एनडीए पर तंज, कहा- भाजपा देश में कर रही है हिटलर जैसी राजनीति, चुनाव आयोग पर भी उठाया सवाल 

वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी
वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने रविवार को एनडीए सरकार और भाजपा पर फिर हमला किया है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही है और भाजपा का रवैया पूरी तरह तानाशाही भरा है।

चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप 
मुकेश सहनी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा हर संवैधानिक संस्थान को अपने नियंत्रण में लेना चाहती है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उसे भाजपा आयोग करार दिया। मुकेश सहनी ने कहा कि मौजूदा समय में चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रह गया है और वह भाजपा आयोग बन चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उसे चुनाव आयोग कहना भी शर्मनाक लगता है।

हिटलर जैसी राजनीति कर रही भाजपा 
 टीआरई-4 परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि जो सरकार करोड़ों नौकरियों का वादा करके आई थी, वह अब हक मांगने वाले युवाओं पर लाठियां बरसा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में हिटलर जैसी राजनीति कर रही है और हर संस्थान पर कब्जा करने की कोशिश में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि भाजपा से दूर रहने वाले सभी दल और नेता आईएनडीआईए गठबंधन के साथ आएं।

नीतीश के यू-टर्न पर हमला
 नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर सहनी ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए नीतीश जी कुछ भी कर सकते हैं। उनके लिए पलटना या अपनी बात से मुकरना नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार कब क्या बोलते थे और कब अपने बयान से पलट जाते थे, यह कोई नहीं जानता था। सहनी ने आगे कहा कि अगर अब नीतीश कुमार अपने बेटे को मंत्री बना रहे हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। उनके मुताबिक सत्ता में बने रहने के लिए नीतीश कुमार कुछ भी कर सकते हैं।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video