July 22, 2026
Patna , Bihar
Bihar Business Lifestyle

Bihar : पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा खुलने से लोगों में खुशी की लहर; मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं

बेगूसराय जिले के चमथा पूर्वी में पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया है।
पंजाब नेशनल बैंक

ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने और ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में पंजाब नेशनल बैंक ने एक बड़ा कदम उठाया है। बैंक ने बेगूसराय जिले के चमथा पूर्वी में स्थित दुर्गा स्थान के पास पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया है। इस नई शाखा के खुलने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को अब आधुनिक और डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी ये सुविधाएं

इस संबंध में बैंक प्रबंधक ने बताया कि इस नई शाखा में ग्राहकों को सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन सुविधाओं में मुख्य रूप से खाता संचालन, डिजिटल और कैश सेवा शामिल हैं। बैंक प्रबंधक ने बताया कि खाता संचालन के तहत लोग बचत और चालू खाता तुरंत खोल पाएंगे। साथ ही किसानों के लिए कृषि ऋण, कारोबारियों के लिए व्यावसायिक ऋण के साथ-साथ गृह एवं वाहन लोन की सुविधाएं भी ग्राहकों को दिए जाएंगे। इसके अलावे ग्राहक नकद जमा और निकासी कर सकेंगे। ग्राहक एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और डिजिटल लेनदेन की सुविधाओं का भी लाभ ले सकेंगे। शहर के मुख्य बैंकों की तरह यहाँ भी विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी बैंकिंग सुविधाएं और आधार-आधारित वित्तीय सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

अब तक चमथा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को बैंकिंग से जुड़े छोटे-बड़े कामों के लिए भी लंबी दूरी तय कर शहरों का रुख करना पड़ता था। नई शाखा खुलने से स्थानीय लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। विशेष रूप से स्थानीय व्यापारियों, किसानों, स्वयं सहायता समूहों, महिलाओं और विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई मजबूती मिलेगी।

ग्राहकों को पारदर्शी सेवाएं देने के लिए बैंक प्रतिबद्ध

शाखा प्रभारी ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक-आधारित उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बैंक की इन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और डिजिटल बैंकिंग को अपनाने की अपील की। वहीं, शाखा के खुलने पर स्थानीय नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को एक नई रफ्तार मिलेगी।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video