Bihar News : बांका डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, रांची से दबोचे गए मुख्य शूटर का जंगल में एनकाउंटर
बिहार के बांका जिले के चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य शूटर का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद जब मुख्य शूटर सचिन सिंह को पुलिस हथियार बरामदगी के लिए जंगल ले गई थी, तब उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।
