July 22, 2026
Patna , Bihar
Bihar Politics

By election in Bihar : रोहिणी आचार्या ने भाजपा पर कसा तंज, पूछा- बीजेपी का ‘जबरिया दुल्हा’ चुनावी फेरे ले पाएगा या नहीं?

By election in Bihar : रोहिणी आचार्या ने भाजपा पर कसा तंज, पूछा- बीजेपी का 'जबरिया दुल्हा' चुनावी फेरे ले पाएगा या नहीं?
By election in Bihar : रोहिणी आचार्या ने भाजपा पर कसा तंज

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से यह सवाल पूछा है कि बीजेपी का ‘जबरिया दुल्हा’ चुनावी फेरा ले पाएगा या नहीं ?

रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि बिहार में जबरिया विवाह या जबरिया दुल्हा बनाने की कहानियां तो बहुत सुनी थीं, जहाँ लड़के को अगवा करके जबरन सिंदूर दान करवा दिया जाता था। लेकिन राजनीतिक.संदर्भ में पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सीट पर पहली बार ‘जबरिया उम्मीदवारी’ का लाइव नजारा भाजपा के सौजन्य से ही देखने को मिला है!

रोहिणी ने लिखा है कि, पहले भाजपा ने बड़े गाजे-बाजे के साथ किसी अभिषेक कुमार सिन्हा का टिकट फाइनल किया, लड्डू बांटे गए, बीजेपी के नेताओं की बारात सज गयी , लगा कि दूल्हा सात फेरे लेने को तैयार है, लेकिन अगले ही दिन खबर आई कि ‘पारिवारिक कारणों’ से दूल्हे ने चुनावी फेरे लेने से इनकार कर दिया l

रोहिणी ने आगे लिखा है कि, अब जब बारात दरवाजे पर खड़ी हो और दूल्हा गायब हो जाए, तो इज्जत बचाने के लिए आनन-फानन में क्या किया जाता है ? वही, जो पुरानी फिल्मों में होता था—”दुल्हे के छोटे भाई या बगल के किसी सीधे-साधे लड़के को पकड़ो, सेहरा पहनाओ और मंडप में बिठा दो!” बीजेपी ने भी यही किया। मात्र कुछ ही घंटों के भीतर ‘जबरिया नीति’ अपनाते हुए किसी नीरज कुमार सिन्हा को बुलाया गया, उसके सिर पर पार्टी का सिंबल यानी सेहरा बांधा गया और कहा गया कि बाबू अब इज्जत दांव पर लगी है , बस किसी तरह से कमलगट्टों की फ़ौज व निक्कर गैंग की लाज बचाओ। अब देखना दिलचस्प है कि ‘ जबरिया दुल्हा ‘ चुनावी मंडप में टिक कर चुनावी फेरे ले पाता है या फेरों के बीच ही बैठ जाता है !!

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video