Statehunt Blog Bihar Bihar : पटना में बालू माफिया का दुस्साहस, डीएसपी की गाड़ी पर चढ़ाया ट्रक; बाइक सवार की कुचलकर मौत
Bihar Technology Uncategorized

Bihar : पटना में बालू माफिया का दुस्साहस, डीएसपी की गाड़ी पर चढ़ाया ट्रक; बाइक सवार की कुचलकर मौत

​Bihar : भीषण जाम लगी हुई थी। छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई थी। जाम में फंसे लोग किसी तरह जाम से निकलने की कोशिश कर रहे थे। तभी विपरीत दिशा से एक अनियंत्रित ट्रक एक गाड़ी में टक्कर मारने के बाद डीएसपी की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।

राजधानी पटना में एक अनियंत्रित ट्रक ने दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा की सरकारी गाड़ी को रौंद दिया। हालांकि गनीमत रही कि डीएसपी और उनके अंगरक्षक इस हादसे में बाल-बाल बच गए। इससे पहले ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना  बिहटा थाना क्षेत्र के डोमनिया रेलवे ओवरब्रिज के पास की है। मृतक की पहचान भोजपुर जिला निवासी अरविंद सिंह के रूप में की गई है, जबकि गिरफ्तार चालक नीरज कुमार और खलासी सुधीर कुमार मनेर के रहने वाले हैं। 


वहीं घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओवरब्रिज पर बाइक सवार को रौंदने के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इसी दौरान उसने एक अन्य वाहन को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही डीएसपी की गाड़ी पर ट्रक चढ़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीएसपी की गाड़ी करीब तीन घंटे तक ट्रक के नीचे फंसी रही। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

प्रशासन और नेताओं पर मिलीभगत का आरोप स्थानीय लोगों और दुकानदारों में घटना को लेकर भारी आक्रोश दिखा। लोगों का आरोप है कि नो-एंट्री जोन होने के बावजूद पुलिस और नेताओं की मिलीभगत से बालू लदे ट्रक धड़ल्ले से चल रहे हैं। सूचना मिलने पर बिहटा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद डीएसपी की गाड़ी को बाहर निकाला। घटना के संबंध में बिहटा थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक घायल है। ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version