Statehunt Blog Uncategorized Bihar News : ओबीसी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन के मंडल कार्यालय का हुआ उद्घाटन, रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं का होगा निदान
Uncategorized

Bihar News : ओबीसी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन के मंडल कार्यालय का हुआ उद्घाटन, रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं का होगा निदान

हाजीपुर में ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन, सोनपुर मंडल के नए मंडल कार्यालय का बुधवार को भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अमित सरण समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। रेल अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एसोसिएशन को मिलने वाली सभी सुविधाएं और अधिकार जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे।

मंडल कार्यालय का उद्घाटन डीआरएम अमित सरण, एडीआरएम सुमन कुमार तांती, सीनियर डीसीएम रोशन कुमार और सीनियर डीपीओ दिलीप कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महामंत्री सुबोध पोद्दार और मंडल मंत्री विमल कुमार ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर किया।

कर्मचारी हितों के लिए एसोसिएशन कटिबद्ध

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रेल कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मंडल कार्यालय का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनके प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करना है। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, बीपी मंडल, जननायक कर्पूरी ठाकुर, जगजीवन राम और स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में दानापुर मंडल मंत्री रविन्द्र कुमार, डीडीयू मंडल से मनोज कुमार, धनबाद से रामजी चौधरी और केंद्रीय संगठन सचिव निखिल रंजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा अभिनंदन पंडित, विभाष कुमार, ऋषिकेश कुमार, नंदलाल राय और राकेश कुमार सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

Exit mobile version