April 18, 2026
Patna , Bihar
Technology

Bihar News : सरकारी कर्मचारियों के लिए 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानिए कितनी मिलेगी राहत और कब मनेगा जश्न

Bihar : बिहार सरकार लगातार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के साथ-साथ उनको प्रोन्नत भी कर रही है। इसी बीच बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर भी जारी कर दिया है।

बिहार सरकार लगातार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के साथ-साथ उनको प्रोन्नत भी कर रही है। इसी बीच बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए नए साल 2026 की छुट्टियों का इंतजार खत्म हो गया है। नीतीश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए अवकाशों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। साल 2026 में सरकारी कैलेंडर के अनुसार कुल 35 दिन की छुट्टियां मिलेंगी, लेकिन कर्मचारियों के लिए थोड़ी मायूसी की खबर यह है कि इनमें से 6 छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं, जिससे अलग से छुट्टी का लाभ नहीं मिल सकेगा।

29 दिन ही मिलेगी असल राहत
राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, कार्यपालक आदेश और एनआई एक्ट के तहत कुल छुट्टियां तो 35 हैं, लेकिन रविवार के कारण असल में कर्मचारियों को मात्र 29 दिनों का ही अवकाश मिल पाएगा। इसके अलावा, कर्मचारियों को अपनी पसंद के अनुसार 22 ऐच्छिक अवकाश लेने की भी सुविधा दी गई है।

जानिए छुट्टियों का कहां हुआ ‘नुकसान’?
कार्यपालक आदेश के तहत कुल 11 छुट्टियां घोषित हैं, जिनमें से 2 रविवार को पड़ रही हैं। एनआई एक्ट के तहत कुल 24 छुट्टियां हैं, जिनमें से 4 रविवार को हैं। 1 मई को ‘मई दिवस’ और ‘बुद्ध पूर्णिमा’ दोनों एक ही दिन होने के कारण कर्मचारियों को एक ही छुट्टी का लाभ मिल पाएगा।

होली पर तीन दिन का मौका, जून में लंबी छुट्टियां
साल 2026 में होली की छुट्टियां 3 और 4 मार्च को रहेंगी, जबकि 1 मार्च को रविवार है। ऐसे में मार्च का पहला हफ्ता मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। वहीं, स्कूली व्यवस्था और संबंधित विभागों के लिए 1 जून से 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। सरकारी आदेश के अनुसार प्रमुख छुट्टियां 11 दिनों की होंगी। 
वसंत पंचमी-                   23 जनवरी
संत रविदास जयंती-         01 फरवरी
शब-ए-बारात-                 04 फरवरी
महाशिवरात्रि-                 15 फरवरी
सम्राट अशोक अष्टमी-      26 मार्च
वीर कुंवर सिंह जयंती-      23 अप्रैल
दुर्गा पूजा (सप्तमी)     –    17 अक्टूबर
चित्रगुप्त पूजा/भैया दूज –  10 नवंबर

एनआई एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश (24 दिन)। 
गणतंत्र दिवस                      26 जनवरी
ईद-उल-फितर                    21 मार्च
बिहार दिवस                       22 मार्च
आंबेडकर जयंती                14 अप्रैल
स्वतंत्रता दिवस                   15 अगस्त
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी                04 सितंबर
गांधी जयंती                        02 अक्टूबर
दीवाली                              08 नवंबर
छठ पूजा                           15-16 नवंबर
क्रिसमस                            25 दिसंबर

ऐच्छिक अवकाश: सरकारी कर्मचारी अपनी मर्जी से लें 22 छुट्टियां ले सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार ने कर्मचारियों को व्यक्तिगत धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए 22 प्रतिबंधित अवकाशों का विकल्प भी दिया है। इनमें प्रमुख हैं:
मकर संक्रांति                            14 जनवरी
कर्पूरी ठाकुर जयंती                    24 जनवरी
रक्षाबंधन                                  28 अगस्त
विश्वकर्मा पूजा                           17 सितंबर
छठ पूजा (खरना)                      14 नवंबर
राजेंद्र प्रसाद जयंती                   03 दिसंबर

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video