Statehunt Blog Uncategorized Bihar News : रोहिणी ने सीएम पर किया हमला, कहा- नीतीश कुमार को बिहार बहुत याद करेगा; वजह भी बताया
Uncategorized

Bihar News : रोहिणी ने सीएम पर किया हमला, कहा- नीतीश कुमार को बिहार बहुत याद करेगा; वजह भी बताया

रोहिणी आचार्य और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के लिए किया गया पोस्ट

रोहिणी आचार्य और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के लिए किया गया पोस्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद रोहिणी आचार्य ने सीएम पर जमकर हमला किया। इस दौरान रोहिणी ने घोटालों, बालिका गृहकांड, जहरीली शराब की बात कही।

रोहिणी ने सोशल मिडिया पर लिखा है कि, “नीतीश कुमार जी को याद किया जाएगा” कल से ही ठकुरसुहाती करने वाले कई लोग इस बात की रट लगाए बैठे हैं , मगर ये बताना भूल रहे हैं कि नीतीश कुमार जी को सृजन घोटाले, जहरीले मिड – डे मील से हुई मासूम बच्चों की मौतों, मुजफ्फरपुर महापाप, सीएजी के द्वारा उजागर 72 हजार करोड़ के घोटाले, सत्ता संरक्षण में फल – फूल रहे अवैध शराब के कारोबार की वजह से पूर्णतः विफल शराबबंदी, जहरीली शराब से हुई हजारों मौतों, विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की बोतलों, अनगिनत हुई बलात्कार की घटनाओं को रोक पाने की विफलता, गद्दी बचाने के लिए आपराधिक पृष्ठ्भूमि वालों के समक्ष बेउर जेल में हाजिरी बजाने जाने, कुर्सी मोह में अपने ही कहे से बार – बार पलटने, विचारधारा – नैतिकता ताख पर रख समझौता करने, महिलाओं के संदर्भ में बार – बार की गयी अमर्यादित – अश्लील टिप्पणियों, सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं को असहज कर देने वाले आचरण, व्यवहार एवं हरकतों, बेलगाम भ्रष्टाचारी अधिकारियों को संरक्षण व् प्रश्रय देने, मुख्यमंत्री पद की गरिमा के प्रतिकूल अपने से छोटों व् अपने मातहत अधिकारियों के बार – बार पैर छूने, विधानसभा परिसर में पुलिस की भेष में गुंडों को बुलवा कर विपक्षी दलों के माननीय विधायकों पर हमला करवाने , ‘किसी’ को भोज का न्योता दे कर ऐन वक्त पर थाली खींच लेने, पूर्व महिला मुख्यमंत्री के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने, सरकारी खजाने को खाली कर देने, युवाओं व् छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई करवाने, पलायन रोकने और रोजगार सृजन में पूरी तरह से विफल रहने , बिहार को सबसे कुपोषित राज्य एवं प्रति व्यक्ति सबसे कम सालाना आय वाले राज्य का तमगा दिलाने के लिए ही जाना और याद जाएगा” … नीतीश कुमार जी को बिहार की बदहाली करने के लिए ही याद किया जाएगा ।


Exit mobile version