Statehunt Blog Bihar Bihar News : ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की ‘मेहरबान’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
Bihar Entertaiment

Bihar News : ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की ‘मेहरबान’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म मेहरबान

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म मेहरबान का दृश्य

 

भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ट्रेंडिंग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेहरबान’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर तहलका मचा दिया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है। रोनिक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर ‘खेसारी मूवीज’, ‘खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड’ और ‘खेसारी डेवोशनल’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। 3 मिनट 14 सेकंड का यह ट्रेलर एक्शन, इमोशन और पारिवारिक मूल्यों का एक बेहतरीन कॉकटेल है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

कैसा है ‘मेहरबान’ का ट्रेलर?

ट्रेलर में खेसारी लाल यादव एक बेहद मजबूत और प्रभावशाली नायक के रूप में नजर आ रहे हैं। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार की सुरक्षा, सम्मान और अस्तित्व को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। निजी त्याग और अपनों की रक्षा के बीच उनका यह संघर्ष दर्शकों के दिलों को छू लेता है।

ट्रेलर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: यूट्यूब पर ‘मेहरबान’ का ट्रेलर देखें

TRAILER | MEHERBAAN | मेहरबान | #Khesari Lal Yadav, Meghashree | Latest Bhojpuri Superhit Movie 2026

दो अभिनेत्रियों के साथ दिखेंगे खेसारी

इस ट्रेलर में खेसारी लाल यादव के किरदार के कई अलग-अलग शेड्स देखने को मिल रहे हैं, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता दोगुनी कर दी है। फिल्म में उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की दो बेहद खूबसूरत और प्रतिभावान अभिनेत्रियां- मेघाश्री और सपना चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में खेसारी का इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ एक खास और दिलचस्प कनेक्शन नजर आ रहा है।

खेसारी लाल यादव ने क्यों कहा ऐसा?

फिल्म और ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि ‘मेहरबान’ मेरे करियर की उन फिल्मों में से एक है, जिसमें दर्शकों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और संघर्ष की एक मजबूत कहानी भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का हर किरदार अपने परिवार और सम्मान की रक्षा के लिए लड़ता नजर आएगा। हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से यह फिल्म बनाई है। मुझे पूरा विश्वास है कि ट्रेलर की तरह ही फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।”

शानदार कहानी और दमदार स्टार कास्ट

फिल्म ‘मेहरबान’ की कहानी और पटकथा मशहूर लेखक मनोज कुशवाहा ने लिखी है। उन्होंने कहानी में रिश्तों की अहमियत, साहस और सम्मान की भावनाओं को बहुत ही खूबसूरती से पिरोया है। ट्रेलर के दमदार डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस इस बात का सबूत हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। परदे पर मुख्य कलाकारों में खेसारी लाल यादव के साथ मेघाश्री, सपना चौहान, महेश आचार्य, प्रकाश जैस, सोनू पांडेय, राज मोर्या, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, निशा तिवारी और सैकुत चटर्जीसहित अन्य कलाकार नजर आएंगे।

पर्दे के पीछे की मजबूत टीम

इस फिल्म के भव्य विजुअल्स और सिनेमाई क्वालिटी के पीछे एक बेहतरीन टीम का हाथ है। फिल्म के निर्माता संजय शर्मा हैं, जबकि इसका निर्देशन स्वर्गीय सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है। सह-निर्माता आर.आर. प्रिंस ने फिल्म में डीओपी की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाली है। वहीँ फिल्म के तकनीकी पक्ष को मजबूत बनाने में कई दिग्गजों का योगदान है। संगीत व गीत कृष्णा बेदर्दी और राजेश मिश्रा ने दिया है, जबकि एडिटिंग प्रवीण राय ने किया है। बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुर्ती का है, जबकि एक्शन डायरेक्शन दिलीप यादव ने किया है। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी ने किया है, जबकि आर्ट डायरेक्शन रविंद्र नाथ गुप्ता का है। वहीँ वीएफएक्स ओमप्रकाश चौधरी ने किया है। पोस्ट प्रोडक्शन की जिम्मेदारी आई फोकस स्टूडियो (विजय-दिनेश) ने किया है, जबकि पीआरओ रंजन सिन्हा ने किया है।

रिलीज के साथ ही मिले इस धमाकेदार रिस्पॉन्स से यह साफ है कि ‘मेहरबान’ इस साल की सबसे बड़ी भोजपुरी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। अब दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म के सिनेमाघरों में आने का इंतजार है।

Exit mobile version