July 22, 2026
Patna , Bihar
Bihar Crime Uncategorized

Bihar News : पटना के चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, हत्या के साथ शराब और देह व्यापार का धंधा करने का है आरोप

पटना के चर्चित बंटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
पटना के चर्चित बंटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

राजधानी पटना के चर्चित बंटी हत्याकांड में पुलिस की खूब किरकिरी हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ नहीं किया। यहाँ तक कि शव की खोजबीन भी हमने ही की। अपनी उस किरकिरी को दूर करने के लिए अब पुलिस ने नामजद आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है। मामले के मुख्य आरोपी रविश उर्फ ‘बीसी’ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भागने के दौरान पुलिस पर चलाई थी गोली घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि रविश उर्फ बीसी के ठिकाने पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर हमला कर दिया। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रविश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला
6 जुलाई को रविश और उसके साथियों ने पटना जंक्शन के पास से बंटी का कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। घटना के करीब एक सप्ताह बाद बंटी का शव बरामद हुआ था, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने रविश उर्फ बीसी को नामजद आरोपी बनाया था और उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

नामजद आरोपी पर शराब और देह व्यापार करने का है आरोप
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रविश उर्फ बीसी पटना जंक्शन के आसपास शराब और देह व्यापार के अवैध धंधे से जुड़ा रहा है। हत्या के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही थी।
रविश की गिरफ्तारी को बंटी हत्याकांड की जांच में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के पूरे घटनाक्रम, उसके साथ शामिल अन्य आरोपियों और इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video