July 22, 2026
Patna , Bihar
Bihar Crime

Encounter in Bihar : बिहार में फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ में घायल हुआ अपराधी

Encounter in Bihar : बिहार में फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 'ऑपरेशन लंगड़ा' में घायल हुआ अपराधी
खगड़िया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुआ, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया। यह घटना सकरोहर और कुर्बन गांव के बीच की बताई जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त स्थान की घेराबंदी करने लगी। पुलिस की घेराबंदी करते देख पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

ऑपरेशन लंगड़ा में अपराधी अखिलेश सिंह घायल
पुलिस की कार्रवाई के दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ में अपराधी अखिलेश सिंह के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल अपराधी अखिलेश सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका इलाज जारी है।

पुलिस का पिस्टल लेकर हो गए थे फरार
घटना के संबंध में खगड़िया एसपी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि कुर्बन के पास बेलदौर थाना पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी।इसी दौरान चेकिंग के क्रम में बाइक पर सवार तीन बदमाश पुलिस से उलझ गए। वे तीनों पुलिस के साथ मारपीट करने लगे और इसी दौरान वे लोग पुलिस का पिस्टल लेकर भाग गए। इस घटना के बाद पुलिस की टीम इन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए बीती रात छापेमारी की।एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अखिलेश कुमार पुलिस पर फिर हमला करने की कोशिश की। लिहाजा पुलिस की टीम ने आत्मरक्षा में एक राउंड फायरिंग की, जिसमें अखिलेश सिंह घायल हो गया।एसपी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारी का छीना हुआ पिस्टल और मोबाइल भी बरामद हो गया है।

अन्य अपराधियों की हो रही तलाश घटना के संबंध में खगड़िया के एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में शामिल अन्य बदमाश कौन थे तथा उनकी तलाश के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video