July 22, 2026
Patna , Bihar
Bihar Entertaiment

Bihar News : भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी का नया धमाका, रिलीज़ होते ही वायरल हुआ ‘नवाब राजा’

नवाब राजा रिलीज
नवाब राजा का दृश्य

भोजपुरी लोक और फिल्म संगीत की दुनिया में अपनी अनूठी आवाज़ से राज करने वाली आइकॉनिक सिंगर कल्पना पटवारी एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका नया धमाकेदार भोजपुरी गीत ‘नवाब राजा’ आज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ कर दिया गया है। रिलीज़ होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है। ‘सुर म्यूजिक’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

दमदार गायकी और शानदार केमिस्ट्री

‘नवाब राजा’ गाने में कल्पना पटवारी ने अपनी दमदार गायकी और अनोखे अंदाज़ से एक बार फिर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस गाने में उनका साथ बेहतरीन गायक विक्की राजा वीरा ने दिया है। दोनों कलाकारों की खूबसूरत आवाज़ और ऊर्जावान जुगलबंदी ने इस गाने को बेहद आकर्षक और फुट-टैपिंग बना दिया है। गाने में दोनों की म्यूजिकल केमिस्ट्री देखते ही बनती है।

ग्लैमर का तड़का और शानदार फिल्मांकन

यह गाना सुनने में जितना शानदार है, देखने में भी उतना ही भव्य और मनमोहक है। इसके म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री आयसा खान की ग्लैमरस मौजूदगी और दमदार अभिनय ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गाने का बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार कोरियोग्राफी दर्शकों को सीधे खुद से जोड़ती है।

कल्पना पटवारी ने जताया आभार

“‘नवाब राजा’ एक ऐसा विशेष गीत है, जिसमें भोजपुरी संगीत की पारंपरिक मिठास के साथ आधुनिक बीट्स का एक खूबसूरत मेल तैयार किया गया है। हमारी पूरी टीम ने इसे दिल से बनाया है। रिलीज़ के साथ ही दर्शकों से जो प्यार और प्रतिक्रिया मिल रही है, वह हम सभी के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह गाना लंबे समय तक लोगों की प्लेलिस्ट और हर शादी-समारोह की पहली पसंद बना रहेगा।”

बैकस्टेज की मजबूत टीम

इस गाने की सफलता के पीछे भोजपुरी इंडस्ट्री के तकनिकी दिग्गजों का महत्वपूर्ण योगदान है।  गीत गीतकार प्रणव बिहारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटू रावत ने दी है। वीडियो निर्देशन  बंटी अरोड़ा ने की है, जबकि निर्माण सुरिंदर यादव का है। क्रिएटिव हेड की जिम्मेदारी महेंद्र यादव ने निभाई है, जबकि पीआरओ रंजन सिन्हा ने किया है।

लंबे समय तक चार्टबस्टर रहने की उम्मीद

रिलीज़ के कुछ ही घंटों के भीतर ‘नवाब राजा’ को मिले शानदार रिस्पॉन्स और व्यूज की रफ्तार ने यह साफ संकेत दे दिया है कि यह गाना इस साल का सबसे बड़ा हिट साबित होने जा रहा है। भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच इस गाने का क्रेज आने वाले लंबे समय तक बरकरार रहेगा।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video