Statehunt Blog Uncategorized Bihar : शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी, एनडीए घटक दलों के प्रमुख भी होंगे शामिल
Uncategorized

Bihar : शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी, एनडीए घटक दलों के प्रमुख भी होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी

प्रदेश कार्यालय में आज एक अहम बैठक हुई। इस ‎बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ-साथ संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया एवं पूर्व मंत्री सह विधायक नीतीश मिश्रा भी शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने चर्चा के दौरान कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार सात मई को होने वाला है। इसको लेकर शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जिसको लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शामिल होंगे। 

‎इस बीच, बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज 7 मई को प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम तथा पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री के पहली बार बिहार आगमन की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। 

‎‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि इस शपथ ग्रहण समारोह में लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा सहित बिहार के अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता पहुंचेंगे। ‎उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस समारोह को लेकर तैयारियां चल रही हैं।  यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जहां राज्यपाल मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 

Exit mobile version