Statehunt Blog Bihar Bihar News : चिराग का ऐलान, ‘पंडित-पासी-पासवान’ फॉर्मूला के साथ सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव; दिया यूपी फर्स्ट-उत्तर प्रदेशी फर्स्ट का नारा
Bihar Country Politics

Bihar News : चिराग का ऐलान, ‘पंडित-पासी-पासवान’ फॉर्मूला के साथ सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव; दिया यूपी फर्स्ट-उत्तर प्रदेशी फर्स्ट का नारा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा सियासी ऐलान किया है। चिराग पासवान ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने बिहार की तर्ज पर ‘यूपी फर्स्ट-उत्तर प्रदेशी फर्स्ट’ का विज़न और कार्ययोजना तैयार करने की बात कही है।

क्या है चिराग का ‘पंडित-पासी-पासवान’ समीकरण?                                     

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान चिराग पासवान ने उतर प्रदेश चुनाव के लिए अपनी पार्टी के नए सामाजिक समीकरण पंडित-पासी-पासवान की घोषणा की है। इस फॉर्मूले को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही इस समीकरण का नाम ‘पंडित-पासी-पासवान’ है, लेकिन यह समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें अनुसूचित जाति से लेकर सवर्ण समाज तक के लोग शामिल हैं।

Bihar : चिराग पासवान ने किया ऐलान, पंडित पासी पासवान फार्मूला पर लड़ेंगे चुनाव

प्रताड़ना सिर्फ दलितों पर नहीं, ब्राह्मण भी हो रहे शिकार                               

जातिगत राजनीति से ऊपर उठने की वकालत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि देश में सिर्फ अनुसूचित जाति के लोग ही अत्याचार का शिकार नहीं हो रहे हैं, बल्कि ब्राह्मण समाज को भी प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। बिहार की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा बिहार में एनकाउंटर के नाम पर भरत तिवारी की हत्या कर दी गई। हमें इस तरह के हर अत्याचार और अन्याय का पुरजोर विरोध करना होगा। चिराग पासवान ने साफ किया कि उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में वे इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे और हर शोषित-प्रताड़ित वर्ग की आवाज बनेंगे।

चुनावी तैयारियों में जुटी पार्टी                                                      

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है और पार्टी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सभी 403 सीटों के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चिराग पासवान का यह नया प्रयोग यूपी की पारंपरिक सोशल इंजीनियरिंग को एक नया मोड़ दे सकता है।

Exit mobile version